{"_id":"69de8a4664af83dd070401a4","slug":"paid-homage-to-dr-ambedkar-took-out-processions-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139745-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डॉ. आंबेडकर को किया नमन, निकालीं शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डॉ. आंबेडकर को किया नमन, निकालीं शोभायात्राएं
विज्ञापन
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उदयन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने कहा कि डॉ. आंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई और समाज को समानता व न्याय का मार्ग दिखाया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र सिंह और एसपी वर्मा ने भी बाबा साहब के जीवन दर्शन, सिद्धांतों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल, मंझनपुर पीएचसी सहित अन्य विभागों में आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
इसी तरह मुख्यालय के मंझनपुर, करारी, भरवारी, नेवादा, कड़ा, अजुहा, चायल, मूरतगंज और सिराथू सहित अन्य स्थानों पर आंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्राएं निकाली गईं और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।