फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Paddy procurement slows down, weighing not started in 18 centres

Kaushambi News: धान खरीद की रफ्तार धीमी, 18 केंद्रों में नहीं शुरू हुई तौल

Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slows down, weighing not started in 18 centres
अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद - फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
जिले में धान खरीद अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 18 केंद्रों पर तौल प्रक्रिया शुरू नहीं होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों को धान में अधिक नमी होने के चलते लौटा दिया जाता है, जिससे उनके चेहरे पर बेबसी देखी गई।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू है। इसके लिए 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया था। जबकि नवंबर के 11 दिनों में 255.320 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। किसानों का कहना है कि टोकन समय पर जारी नहीं होने और केंद्रों पर तौल की मशीनें दुरुस्त न होने से उन्हें कई दिनों तक घर पर ही धान रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिराथू क्षेत्र के किसान रामबाबू ने बताया कि वह दो दिन से टोकन के इंतजार में हैं लेकिन अब तक बुलावा नहीं आया। वहीं किसान धर्मराज ने बताया कि केंद्रों पर बोरी और तौल सुविधा की कमी के कारण खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही है। खाद्य एवं विपणन सिराथू केंद्र पर 11 दिन में मात्र 15 किसानों से 700 क्विंटल खरीद की गई है। जबकि केंद्र को 35 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, केंद्र प्रभारी चंद्रभूषण राय ने बताया कि टोकन मिलने के बाद आने वाले किसानों की धान की तौल की जा रही है। मंगलवार को बारे का पूरा गांव के किसान धर्मराज ने 200 क्विंटल और नारा गांव के रामबाबू ने 170 क्विंटल धान की तौल कराई।
भरवारी मंडी में खाद्य एवं विपणन के नाम से खुले दो धान क्रय केंद्र में 13 किसानों से 457.20 क्विंटल खरीद हुई है। जबकि 35 हजार क्विंटल तौल कारने का लक्ष्य दिया गया है। केंद्र प्रभारी आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया टोकन मिलने के बाद पहुंचे किसानों की तौल हो रही है। धान की उपज की खरीद के लिए करारी रोड भरवारी के मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं।
मंगलवार को किसान केला देवी की 32 क्विंटल, हरिप्रसाद की 70 क्विंटल, शारदा प्रसाद की 20 क्विंटल, प्रेम बहादुर सिंह और जगदीश सिंह का 20 क्विंटल धान की तौल हुई।
वहीं अजुहा विपणन शाखा केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि एक से दस नवंबर के बीच पहले चरण में 978 क्विंटल धान 22 किसानों से और दूसरे चरण में 480 क्विंटल धान 10 किसानों से खरीद की गई। धान की कीमत 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय है।
- सप्ताह भर पहले हार्वेस्टर से धान कटवाया था। बिक्री के लिए सैंपल लेकर क्रय केंद्र पर जाकर जांच करवाया गया तो वहां ज्यादा नमी होने की बात कही गई। अब दोबारा धान को सुखा रहा हूं। - राम प्रसाद सिंह, किसान चिरारी
-- धान की कटाई हो चुकी है। बेचने के लिए सैंपल लेकर क्रय केंद्र पर गया था। सैंपल लेने के बाद वहां ज्यादा नमी बताकर वापस कर दिया गया। घर पर एक कारोबारी ने 19 रुपये क्विंटल में धान खरीद लिया। - बड़ेलाल कुशवाहा, किसान बहुंगरा

अब तक कुल 255.320 मीट्रिक टन धान की खरीद 56 किसानों से की गई है। किसानों को लगभग 22.57 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले में कुल 5479 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 3675 का सत्यापन हो गया है। इस वर्ष 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।-सुधांशु चौबे, जिला खाद्य वितरण अधिकारी

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद- फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद- फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद

अजुहा विपणन साखा धान क्रय केंद्र में किसानों से बात करते प्रभारी। संवाद- फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed