{"_id":"6931e3adca50fab734081c23","slug":"overloaded-e-rickshaws-are-becoming-a-danger-as-they-park-on-the-highway-and-pick-up-passengers-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133180-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे पर खड़ा कर भरते हैं सवारियां, ओवरलोड ई-रिक्शा बन रहे खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे पर खड़ा कर भरते हैं सवारियां, ओवरलोड ई-रिक्शा बन रहे खतरा
Fri, 05 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के नेशनल हाइवे पर खागा सवारी भरकर जाने वाले खडे ई रिक्सा व अप्पे:संवाद
नगर पंचायत अजुहा में नेशनल हाईवे पर लंबे समय से ओवरलोड ई-रिक्शाओं का संचालन जारी है। हाईवे किनारे ई-रिक्शा और अप्पे खड़ाकर सवारियां भरने और उतारने की आदत यात्रियों और राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी है। हाईवे पर रोजाना सुबह से देर शाम तक दर्जनों ई-रिक्शा ओवरलोड सवारियों व भारी सामान के साथ दौड़ते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं और दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।
हाईवे पर ई-रिक्शा खड़ा करने से हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है। इन्हें हाईवे छोड़कर नीचे सर्विस रोड पर रुककर सवारियां भरनी चाहिए, ताकि हादसे से बचा जा सके।- ओमप्रकाश गुप्ता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
अक्सर ई-रिक्शा चालक ओवरलोड सामान भरकर चलते हैं और इसकी वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। जिम्मेदार अधिकारी जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करते। अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है। - संजय साहू, स्थानीय निवासी
हाईवे पर नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा मिला तो उसका चालान किया जाएगा। ओवरलोड या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।-तारकेश्वर मल्ल, आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी