फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ors zink

ओआरएस और जिंक टैबलेट का करें इस्तेमाल

Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
ors zink
other
डायरिया और दस्त बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। लोग इसकी अनदेखी किए बगैर अपने बच्चों को फौरन ओआरएस घोल और जिंक की गोली देना शुरू करें और नजदीकी स्वास्थ्य में ले जाकर इलाज कराएं। यह बातें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मंझनपुर चौराहे पर दस्त एवं डायरिया पखवारा का उद्घाटन करते समय कही।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में फैल रहे डायरिया और दस्त की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता पखवारे का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को मंझनपुर चौराहे से की गई। जागरूकता पखवारे का उद्घाटन करते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि दस्त और डायरिया बच्चों के लिए खतरनाक बीमारी है। इसकी चपेट में आने किसी के भी बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बीमारी से शरीर के पोषक तत्व बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों की मौत भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को बीमारी से जागरूक रहने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह को निर्देशित किया कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर ओआरएस घोल के पैकेट तथा जिंक टैबलेट की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सुनिश्चित बनाए रखें। आशा और एएनएम के द्वारा घर-घर ओआरएस घोल पैकेट तथा जिंक टैबलेट का वितरण करा दें। जिससे लोग डायरिया और दस्त जैसी बीमारी के दौरान घर से ही इलाज शुरू कर सकें। उद्घाटन के मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्य प्रकाश, डीसीपीएम संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed