फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only five complaints were settled in 96

96 में सिर्फ पांच शिकायतें निपटीं

Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Only five complaints were settled in 96
Only five complaints were settled in 96 - फोटो : KAUSHAMBI
96 में सिर्फ पांच शिकायतें निपटीं
विज्ञापन

डीएम ने संयुक्त टीम बनाकर राजस्व से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 96 मामले आए। इसमें सिर्फ पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को दिया है। डीएम-एसपी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाया गया स्टाल भी देखा।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मातहतों के साथ बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गौसपुर टिकरी के पूर्व प्रधान ने राजकीय नलकूप खराब होने की वजह से कृषि कार्य अवरुद्ध होने की शिकायत की। ओसा के दक्खिनी प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी दबंग उसे भूमिधरी जमीन पर निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं। कोतारी पश्चिम निवासी संतोष कुमार ने आवासीय पट्टे की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह बुढ़वा उर्फ जग्गा पुत्र झुकई, उसके भाई बरमदीम, निवासी भेलखा आदि ने भी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक भूमि, चरागाह, तालाब एवं पोखरों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा। डीएम-एसपी ने तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं से संबंधित स्टाल देखे। आवेदनों का निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, तहसीलदार मंझनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed