फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only 54 per cent success in the 61 th and 12 th

दसवीं में 61 और 12वीं में सिर्फ 54 फीसदी सफल

Mon, 18 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 18 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। बोर्ड ने पहली दोनों परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित किए। कौशाम्बी के लिए इस साल का परिणाम चौंकाने वाला रहा। अक्सर 80 फीसदी से भी अधिक रिजल्ट देने वाले कौशाम्बी में इस साल हाईस्कूल में 61.6 और इंटरमीडिएट में सिर्फ 53.96 फीसदी परीक्षार्थी ही सफलता के झंडे गाड़ सके हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 88 फीसदी अंकों के साथ गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर के छात्र मूलचंद्र और इंटरमीडिएट में 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार की छात्रा माधवी ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। कम रिजल्ट आने के पीछे परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बरती गई सख्ती को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुल 32168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पर,  25926 परीक्षार्थी ही इम्तहान में बैठे थे। इनमें से सिर्फ 15830 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में सफल रहे। इस तरह जिले में हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 61.6 प्रतिशत रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 24425 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 22867 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 12339 परीक्षार्थी ही सफल रहे। जिले में 12वीं का परीक्षाफल सिर्फ 53.96 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में गांधी मेमोरियल इंका दारानगर के छात्र मूलचंद्र ने 533 अंकों के साथ जिले में टाप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाकरगंज का पवन केसरवानी दूसरे, चमरूपुर कोखराज का रूपेश तीसरे स्थान पर रहा। उधर, इंटरमीडिएट में धर्मादेवी इंटर कॉलेज केन कनवार की छात्रा माधवी ने 468 अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। बिट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन उदहिन की छात्रा ज्योति चौरसिया ने 450 अंकों के साथ दूसरा जबकि एसडीएसआईसी बाकरगंज के छात्र हनुमान प्रसाद ने 446 अंकों के साथ छात्रों में पहला और जनपद के मेधावियों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बिट्ठल भाई पटेल शिक्षासदन उदहिन के सर्वजीत सिंह और धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार की पूजा ने 444 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार के राजेश कुमार 442 और एनडी स्कूल भरवारी के अंकित कुमार 442 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जनपद में पांचवें स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed