फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only 17 percent of the population in the district got the second dose of corona

जिले में महज 17 प्रतिशत आबादी को लगी कोरोना की दूसरी डोज

Mon, 25 Oct 2021 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only 17 percent of the population in the district got the second dose of corona
Only 17 percent of the population in the district got the second dose of corona
देश में 100 करोड़ टीका लगाने के लक्ष्य में कौशाम्बी जिले की 64.60 प्रतिशत आबादी ने भागीदारी की है। सबसे अधिक 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों ने टीका लगवाया है। कुल टीकाकरण में इनका योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है। इसी के साथ ही पहली डोज का टीका लगवाने में अपना जिला प्रदेश भर में 34 वें और दूसरी खुराक में पांचवे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं जुड़े लोगों और दूसरे चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, चौथे चरण में 45 साल से ऊपर के बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 साल से ऊपर के समस्त लोग और छठे चरण में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले सरकार ने देश भर में टीके की 100 करोड़ डोज लगाने का दावा किया है। इसमें कौशाम्बी जनपद के लोगों ने भी टीके की 9,13,069 डाज लगवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक 60 प्रतिशत टीका युवाओं ने लगवाया है। अब तक जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के युवा टीके की 5,40,042 डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का सर्वे जल्द होगा शुरू
दो से 17 साल तक के बच्चों को टीकाकरण की पहल शुरू हो गई है। जिले के करीब साढ़े तीन लाख बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसका सर्वे जल्द शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी फिलहाल शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
कुल टीकाकरण----9,13,069
पहली डोज------7,22,697---64.60 प्रतिशत
दूसरी डोज------1,90,372---17 प्रतिशत
आयु वर्ग के अनुसार टीकाकरण की स्थिति--
45 से 60 साल तक का कुल टीकाकरण--2,27,080
45 से 60 साल तक को पहली डोज-1,65,311---75.00 प्रतिशत
45 सो 60 तक को दूसरी डोज-61,769---28.00 प्रतिशत
18-44 साल तक का कुल टीकाकरण-5,40,042
18-44 साल तक को पहली डोज-4,62,613---69.80 प्रतिशत
18-44 साल तक को दूसरी डोज-77,429---10.23 प्रतिशत
महिला/पुरुष टीकाकरण-
महिलाएं------4,32,079
पुरुष--------4,80,844
कोविशील्ड अधिक लगी
कोवैक्सीन---67,222
कोविशील्ड---8,45,847
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed