फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One woman dies of fever in Bharwari, three family members admitted

भरवारी में बुखार से एक महिला की मौत, परिवार के तीन सदस्य भर्ती

Sat, 24 Oct 2020 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
One woman dies of fever in Bharwari, three family members admitted
नगर पालिका परिषद भरवारी के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में शनिवार को भी बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। बीमारी की जद में आए परिवार के तीन अन्य सदस्यों का प्रयागराज के निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इलाके में बुखार से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। बीमारी का लगातार दायरा बढ़ने से नगरपालिका क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

नगरपालिका भरवारी के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में रहने वाली अरविंद कुमार की पत्नी कुसुम देवी (24) पिछले एक हफ्ते से बुखार पीड़ित है। परिजनों ने पहले उसका इलाज स्थानीय निजी अस्पतालों में कराया। हालात बिगड़ने पर तीन दिन पहले चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे लखनऊ के पीजीआई अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्य भा बुखार की चपेट में हैं। सभी का इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बताते चलें कि कुसुम की मौत के साथ ही वार्ड में महीने भर के भीतर अब तक सात लोग रहस्मयी बुखार से मौत के शिकार हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग बीच-बीच मे शिविर लगाकर मरीजों की जांच और इलाज किया। पर, अभी तक रहस्मयी बुखार पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed