फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One killed, three injured in collision between e-rickshaw and car

Kaushambi News: ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in collision between e-rickshaw and car
सैनी थाना के खाचकी मई चौराहे के पास ई रिक्शा व कार की ​भिड़ंत के बाद पुलिस व लोगों की लगी भीड़।
सैनी के खाचकीमई गांव के सामने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को सिराथू स्थित अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कड़ा निवासी जियालाल (45) पुत्र मंगल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में जियालाल की पत्नी प्रीति सोनकर (42), उनकी तीन वर्षीय बेटी लाडो और ई-रिक्शा चालक संतोष कुमार (60) पुत्र रामस्वरूप निवासी कड़ा घायल हुए हैं।
बताया गया कि सभी लोग ई-रिक्शा से कड़ा से मंझनपुर जा रहे थे। खाचकीमई गांव के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही कार ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का अगला टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाद घायलों को सिराथू स्थित अस्पताल ले जाया गया था। वहां से सभी को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ई-रिक्शा चालक संतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। प्रीति सोनकर और उनकी तीन वर्षीय बेटी लाडो का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

सैनी थाना के खाचकी मई चौराहे के पास ई रिक्शा व कार की भिड़ंत के बाद पुलिस व लोगों की लगी भीड़।

सैनी थाना के खाचकी मई चौराहे के पास ई रिक्शा व कार की भिड़ंत के बाद पुलिस व लोगों की लगी भीड़।

सैनी थाना के खाचकी मई चौराहे के पास ई रिक्शा व कार की भिड़ंत के बाद पुलिस व लोगों की लगी भीड़।

सैनी थाना के खाचकी मई चौराहे के पास ई रिक्शा व कार की भिड़ंत के बाद पुलिस व लोगों की लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed