{"_id":"6611b876b4bd6bb25c061896","slug":"one-arrested-with-opium-worth-rs-12-lakh-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110400-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 12 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 12 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर पुलिस ने अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी।
सदर कोतवाली पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक व्यक्ति के पास से आठ किलो अफीम बरामद की है। अफीम की कीमत करीब 12 लाख बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मादक पदार्थ के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सारे थानेदारों को निर्देश दे रखा है। शनिवार को सदर कोतवाली संतोष शर्मा को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अफीम बेचने जाने के टेवां में वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर वह अपनी व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम के साथ टेवां स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे। पकड़े गए व्यक्ति के पास दो बोरी में भरी अफीम बरामद हुई। पांच किलो कच्चा पोस्ता (अफीम) व तीन किलो सूखा पोस्ता मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टेवां निवासी सरजू सरोज के रूप में हुई है। बरामद अफीम की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। सरजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।