फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On suspicion of having a love affair, an elderly man was garlanded with shoes and slippers and taken around the village

Kaushambi News: प्रेम प्रसंग के शक में बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Fri, 21 Jun 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of having a love affair, an elderly man was garlanded with shoes and slippers and taken around the village
बिरनेर गांव में एक बुजुर्ग को ग्रामीणों ने पहनाया जूते चप्पल का हार। स्रोत: वीडियो ग्रैब
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार प्रेम प्रसंग के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने बुजुर्ग को ग्रामीणों से मुक्त कराया। मामले में ग्राम प्रधान के बेटे समेत छह नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति के पांच बेटे हैं। सभी अलग घर बनाकर रहते हैं। करीब दो साल पहले दीवार गिरने से बुजुर्ग के पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे दैवीय आपदा के मद से चार लाख का मुआवजा मिला था।
विज्ञापन

चर्चा रही कि पैसे का ललाच देकर वह गांव की गरीब महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। इन दिनों गांव की एक विवाहिता से बुजुर्ग की दोस्ती थी, जिससे अक्सर फोन पर बात करता था। महीने भर पहले महिला अपना मोबाइल पड़ोसन के यहां चार्जिंग में लगाकर कहीं चली गई। इस दौरान बुजुर्ग ने महिला के फोन पर कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पड़ोसन ने रिसीव किया तो बुजुर्ग उसके साथ भी प्रलोभन की बात करने लगा। इसका वीडियो व कॉल रिकार्डिंग महिला के बेटे ने कर ली।
यह बात जब बुजुर्ग को हुई तो वह पूरामुफ्ती इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया। बृहस्पतिवार को उसे वहां से झांसा देकर गांव ले आए। ग्राम प्रधान के घर पर पंचायत हुई। इसके बाद ग्रामीणों, बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल हुए वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

मामले में बुजुर्ग की तहरीर पर ग्राम प्रधान के बेटे अजय कुमार गुप्ता, भीमसेन, रामचंद्र, बसंतलाल, सुंदरलाल, कार्तिकेय शर्मा समेत गांव के ही सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भीमसेन, बसंत, सुंदरलाल, रामचंद्र, अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार कार्तिकेय शर्मा की तलाश की जा रही है।


छेड़खानी के मामले हुआ था समझौता

छह महीने पहले भी छेड़खानी के एक मामले में सरायअकिल पुलिस बुजुर्ग को कोतवाली ले गई थी। यहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed