{"_id":"68642fc989ad78fe4a04ced9","slug":"old-lady-dies-in-bike-accident-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127433-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोखराज के भरवारी-चाकवन मार्ग पर टिटिहिरिया गांव के पास सोमवार शाम खेत से लौट रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
टिटिहिरिया निवासी सीताराम पटेल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बताया कि सोमवार को पत्नी तारा देवी (60) खेत की तरफ गईं थी। शाम खेत से घर लौटते वक्त भरवारी-चाकवन मार्ग पर गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। घायल वृद्धा को स्थानीय लोगों ने फौरन इलाज के लिए भरवारी कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान वृद्धा की सांसें थम गईं। तारा के चार बेटे लवकुश, भैया लाल, चंद्रबली व गुड्डू हैं l मां की मौत पर बेटे और अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे।
-- -- -- -- -- -- --
हादसे में जख्मी युवक की अस्पताल में मौत, मुकदमा
कोखराज के खल्लाबाद में 13 दिन पहले दो बाइक की भिड़ंत में जख्मी युवक की सोमवार रात अस्पताल में मौत हो गई। सिंधिया निवासी रामकृष्ण साहू ने बताया कि उसके भाई बाल कृष्ण साहू 18 जून की सुबह बाइक से मूरतगंज जा रहे थे। खल्लाबाद के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने रामकृष्ण की बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में रामकृष्ण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अज्ञात वाहन की टक्कर पर बाइक सवार जख्मी
सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थाना अंतर्गत मडवां गांव का विनीत त्रिवेदी सोमवार रात आठ बजे प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। लोहंदा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे की खबर सुन परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।