फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Oil, salt and gram given to ration card holders along with wheat-rice

राशन कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ दिया गया तेल, नमक और चना

Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Oil, salt and gram given to ration card holders along with wheat-rice
राशन कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ मिला तेल, नमक और चना
विज्ञापन

विधायक सदर और डीएम ने दीवार कोतारी से किया नि:शुल्क वितरण का शुभारंभ
मंझनपुर/सिराथू। शासन की ओर से सभी कार्डधारकों को राशन के साथ नि:शुल्क तेल, नमक व चना वितरित करने का एलान किया गया है। इसी के तहत रविवार को 588 कोटे की दुकानों से मुफ्त राशन वितरण किया गया। सदर ब्लॉक के दीवार कोतारी गांव से क्षेत्रीय विधायक लाल बहादुर और डीएम सुजीत कुमार ने कार्डधारकों को राशन, तेल, नमक और चना देकर नि:शुल्क वितरण का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मोदी-योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र एवं वर्ग के सर्वांगीण विकास के साथ ही गरीबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हर गांव एवं मजरे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि इस महीने का यह नि:शुल्क राशन 20 दिसंबर तक वितरित किया जाएगा। इसलिए सभी कार्डधारक 20 दिसंबर तक हर हाल में खाद्यान्न ले लें। इस मौके पर डीएसओ अमित कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं तमाम भाजपाई मौजूद रहे। इसी तरह कड़ा ब्लॉक के कोरियों गांव में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण अभियान की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सिराथू विधायक शीतला पटेल के साथ फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क अन्न वितरण कर केंद्र व प्रदेश सरकार सबको राशन, सबको पोषण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिला मंत्री रावेंद्र प्रताप सिंह, ननकू मोदनवाल, सुनील मिश्रा, सर्वदमन चौधरी, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार सबसे पहले समदा पहुंच कर कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देखा। इसके बाद डीएम गौरा और दीवर कोतारी में राशन की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। कोटेदार को चेताया कि राशन लेने में लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएसओ को निर्देशित किया कि वह भ्रमण कर कोटेदार द्वारा लाभार्थियों को आसानी से राशन मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएम ने कई लाभार्थियों को अपने हाथ से भी नि:शुल्क नमक, चना और एक लीटर रिफाइंड का वितरण किया। वहीं सदर ब्लॉक के भेलखा गांव रविवार दोपहर अमर उजाला की टीम पहुंची। यहां 12:50 बजे कोटे की दुकान बंद रही। हालांकि राशन लेने के लिए भी एक-दो लोग ही मौजूद रहे। राशन लेने आए लोगों ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि सुबह से अभी तक राशन वितरण नहीं शुरू किया गया है। उनका कहना था कि राशन वितरण होगा भी या नहीं। यह भी बताने को कोई तैयार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर रविवार को राशन वितरण के दौरान पदाधिकारियों को लगाया था। कोटे की दुकान पर उपस्थित पदाधिकारियों ने राशन का वितरण कराया। पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि लाभार्थियों को राशन लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पदाधिकारियों को कोटे की दुकान पर निगरानी में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed