फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Officer's doctor son arrested for kidnapping married woman

Kaushambi News: विवाहिता को अगवा करने में अफसर का बेटा गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 15 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Officer's doctor son arrested for kidnapping married woman
कोतवाली इलाके के एक गांव से ननिहाल आई विवाहिता को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंडीगढ़ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि विवाहिता की शादी के पहले से उसका प्रेम संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में युवती का ननिहाल है। युवती का मूल घर मध्यप्रदेश है। युवती ज्यादातर समय अपने ननिहाल में रहती है। उसके मामा ने झलवा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई कराई। यहां युवती की मुलाकात प्रयागराज के मुंडेरा निवासी आर्यन सिंह से हुई। बताया जा रहा है आर्यन के पिता ललितपुर जिले में विकास विभाग के एक वरिष्ठ अफसर हैं। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर दो वर्ष पहले युवती की शादी मध्यप्रदेश में कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। युवती के मामा का कहना था कि भांजी इन दिनों उसके घर आई थी। 10 मार्च को आर्यन सिंह अपने साथी चिन्मय पांडेय के साथ उसके घर आया। दोनों लोगों ने मिलकर एक्सयूवी कार से युवती को अगवा कर लिया। अगले दिन युवती के ही मोबाइल नंबर से फोन कर बताया गया कि आर्यन ने शादी करने के लिए उसे अगवा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेजा गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed