फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Objection to proposed 65 crore sewer line and DPR of STP in Manjhanpur

Kaushambi News: मंझनपुर में प्रस्तावित 65 करोड़ के सीवर लाइन और एसटीपी के डीपीआर पर आपत्ति

Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Objection to proposed 65 crore sewer line and DPR of STP in Manjhanpur
मंझनपुर। मंझनपुर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने और सीजेट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के प्रस्तावित प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। करीब 65 करोड़ की इस परियोजना का डीपीआर शासन को भेजा गया था, लेकिन उस पर कुछ आपत्तियां लगा दी गईं। अब इन आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 वार्डों वाली नगर पालिका परिषद मंझनपुर में अभी तक किसी भी मोहल्ले में सीवर लाइन नहीं है। ऐसे में नगरवासियों को अपने घरों में सेफ्टी टैंक बनवाना पड़ता है। समय-समय पर इन टैंकों को खाली कराने में लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। इसी को देखते हुए नगर में सीवर लाइन बिछाने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

रामपुर बसोहरा में एसटीपी के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के पुराने वार्डों में करीब 30 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। जल निगम फतेहपुर ने करीब चार महीने पहले 65 करोड़ रुपये वाले इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करके स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन इसमें अड़चन आ गई। स्टेट लेबल टेक्निकल कमेटी ने प्रोजेक्ट में सीवर लाइन की लंबाई व डिजाइन को लेकर कुछ आपत्तियां लगा दी हैं। इसकी वजह से परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी और देर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बस्ती से होनी है शुरूआत
मंझनपुर चौराहे से तहसील रोड के दोनों तरफ घनी और पुरानी आबादी है। फिलहाल इसी इलाके से सीवर लाइन बिछाने की शुरूआत होनी है। नया नगर के अब्दुल राशिद, मो. इरफान, सुरेश अग्रहरि, ममता केसरवानी ने कहा कि काफी दिनों से सीवर लाइन बिछाने की बात सुन रहे हैं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। सीवर लाइन बिछने से काफी सहूलियत मिलेगी।


करीब चार महीने पहले सीवर लाइन और एसटीपी का डीपीआर शासन को भेजा गया था। उस पर कुछ आपत्ति लग गई हैं, जिन्हें दूर करके पुन: उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।- जगदंबा प्रसाद, जेई, जल निगम फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed