फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   oath programme in sadar block

हरीमोहन यादव ने संभाली मंझनपुर ब्लॉक की कमान

Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
oath programme in sadar block
programme
सदर ब्लॉक प्रमुख पद की कमान शुक्रवार दोपहर हरीमोहन यादव ने सम्भाल ली है। एसडीएम मंझनपुर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचातय अध्यक्ष मधुपति ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने विकास के साथ जनहित की रक्षा करने का आह्वान जनप्रतिनिधियों से किया।
विज्ञापन



ब्लॉक प्रमुख चुनाव सम्पन्न होने के बाद दोआबा के तीन ब्लॉकों का शपथ ग्रहण अधर में लटक गया था। इनमें से सदर ब्लॉक प्रमुख पद का शपथ ग्रहण शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुआ। एसडीएम मंझनपुर ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए प्रमुख की कुर्सी सम्भाली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री पारस नाथ ने कहा कि जनता बड़े विश्वास के साथ जनप्रतिनिधि का चुनाव करती है। उसे विकास का भरोसा तो रहता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि को चाहिए कि वह विकास की राह पर चलते हुए जनहित का खयाल जरूर रखे।
विज्ञापन


एमएलसी वासुदेव यादव ने कहा कि चुनाव बहुत कठिन प्रक्रिया है। व्यक्ति को जिन परिस्थितियों में जीत हासिल होती है उसे कत्तई नहीं भूलना चाहिए और विश्वास करने वाली जनता के साथ कभी भी धोखा नहीं करना चाहिए।  शशि भूषण द्विवेदी ने कहा कि हरीमोहन नहीं क्षेत्र की जनता ब्लॉक प्रमुख बनी है। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र डार्क जोन में है और गांवों में पेयजल का विकराल संकट है। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री से क्षेत्र की जनता के लिए एक हजार हैंडपम्पों की मांग की। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष करारी मौलाबक्श, कैलाश केसरवानी, मानसिंह यादव, पंचम चौधरी, सुरेश यादव, इंद्रेश प्रधान, यशवंत यादव, राघवेंद्र सिंह, अकबर सिंह, मुमताज, अतर सिंह, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed