फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Oath administered to District Congress Committee officials

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Thu, 06 Aug 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to District Congress Committee officials
Oath administered to District Congress Committee officials - फोटो : KAUSHAMBI
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मंझनपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी विवेकानंद पाठक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व फैसल अली, महासचिव बरसाती लाल पंडा, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, सचिव मिसबाहुल ऐन, राजेंद्र कुमार, राम प्रकाश, इब्ने हसन, छितनी दिवाकर, उमेश पांडे, एजाज अब्बास, नर्मदा प्रसाद आदि शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि पदाधिकारियों को संगठन निर्माण के काम में जुट जाना चाहिए। सभी का लक्ष्य 2022 में कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाना होना चाहिए। क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद के साथ देख रही है। ऐसे में कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा व मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, राजेश कुमार, तमजीद अहमद, मकसूद कुरैशी, शशि प्रताप त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, सलमान अहमद, रमेश चंद्र मौर्य, विनोद चौधरी, जितेंद्र शर्मा, बालेंद्र कुमार ,विक्रम प्रसाद, नितेश कुमार, धर्मेंद्र मौर्या, इमरान अहमद, राजेंद्र प्रसाद, भारत गौतम, प्रदीप सक्सेना, लालचंद मौर्या, उमेश कुमार, इजहार अब्बास, असगर मदनी, सरफराज आलम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed