{"_id":"65171e3d3e099fddbc0ff5d9","slug":"number-of-candidates-increased-in-intermediate-decreased-in-high-school-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3645-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंटरमीडिएट में बढ़े, हाईस्कूल में घटी परीक्षार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंटरमीडिएट में बढ़े, हाईस्कूल में घटी परीक्षार्थियों की संख्या
Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इस बार इंटर की परीक्षा के लिए ढाई हजार से ज्यादा विद्यार्थी बढ़ गए हैं। वहीं हाईस्कूल के विद्यार्थियों में कमी आई है। अब बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर दस अक्तूबर कर दी है।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल में 26,223 विद्यार्थियों ने और इंटरमीडिएट में 19042 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस वर्ष अब तक हाईस्कूल में 25,846 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। जो पिछले सत्र के मुकाबले 377 कम है। वहीं इंटरमीडिएट में 21,702 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जो पिछले साल से 2,660 अधिक है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रति छात्र आवेदन फीस सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने और जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के विवरण की जांच करने और संशोधित करने, विद्यार्थियों की स्पष्ट फोटो परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली आदि क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। नौ और 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीकरण भी दस अक्तूबर तक किया जा सकेगा और उनके अभिलेख 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा हो सकेंगे।