{"_id":"610aeb808ebc3e88d42c29b9","slug":"nsui-protested-by-blocking-the-road-kaushambi-news-ald312607867","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Fri, 06 Aug 2021 12:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:34 AM IST
सार
ओवरलोड वाहनों के संचालन और बरसात के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग आगे नहीं आ रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
NSUI protested by blocking the road
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
ओवरलोड वाहनों के संचालन और बरसात के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग आगे नहीं आ रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इससे नाराज मनौरी क्षेत्र के युवाओं ने बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के बैनर तले इकट्ठा हुए युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर फिक्रमंद नहीं है। लोग खराब रास्ते से आवागमन कर बेहाल हो रहें है। युवाओं ने स्थानीय विधायक, सांसद और अधिकरियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुमित पटेल, बब्बर, प्रमोद सिंह, सतीश आदि युवा शामिल रहे।
-