फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now the employee will guard the pink toilet

Kaushambi News: अब पिंक शौचालय की रखवाली करेगा कर्मचारी

Sat, 08 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now the employee will guard the pink toilet
डायट मैदान ​स्थित ​पिंक शौचालय में ड्यूटी पर बैठा कर्मचारी।  संवाद - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
डायट मैदान में महिलाओं के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दो साल पहले पिंक शौचालय का निर्माण कराया था। यह पिंक शौचालय इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार है। शुक्रवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पिंक शाैचालय बदहाल...यहां पुरुष कर रहे स्नान का नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मौके पर एक कर्मचारी को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

डायट मैदान में रोजाना धरना-प्रदर्शन के साथ ही लोग अपनी शिकायतों को लेकर अधिकारियों के पास आते जाते हैं। दरअसल, इसी के आसपास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और बीएसए कार्यालय के साथ ही कलक्ट्रेट स्थित है। ऐसे में दिनभर महिलाओं का भी यहां आवागमन होता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नगर पालिका ने डायट मैदान में पिंक शौचालय का निर्माण करवाया था लेकिन रखरखाव न होने पर वहां की टाइल्स टूट गई। हद तो यह है कि पुरुष भी पिंक शौचालय में स्नान करने लगे थे। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने साफ-सफाई के साथ ही एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगा दी। इस दौरान सुनीता देवी, आरती और सीमा ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed