{"_id":"6159ab6f8ebc3e9fbc7aaa8e","slug":"now-electricity-sakhi-will-also-deposit-electricity-bill-kaushambi-news-ald317288850","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली का बिल भी जमा कराएंगी विद्युत सखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली का बिल भी जमा कराएंगी विद्युत सखी
विज्ञापन

प्रथम चरण में स्वयं सहायता समूह की 69 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अब मीटर रीडिंग कर बिल जारी करने के साथ बकाया राशि जमा कराएंगी। आजीविका मिशन और विद्युत विभाग के बीच सहमति बनने के बाद दो दिन पहले इन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रथम चरण में 69 महिलाओं का चयन कर प्रशिक्षित किया गया है।
शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका से जोड़कर आय का साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। बिजली बिल कलेक्शन करके न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार बलिराम वर्मा ने बताया कि जनपद में 69 महिलाओं को चयनित किया गया है। ये सभी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। समूह की अन्य इच्छुक महिलाओं को भी जोड़ने की प्रक्रिया चल रही। अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब समूह की महिलाएं घर-घर जाकर बिजली संग्रहण का कार्य करेंगी। कार्य में तेजी लाने के लिए सुदूर देहात क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। कहा कि समूह की महिलाओं के माध्यम से बिजली बिल घर से ही जमा कर सकते हैं। बताया कि महिलाओं को मीटर रीडिंग करने का पैसा भी मिलेगा। इस काम से जुड़ी महिलाओं को विद्युत सखी नाम दिया गया है।
------------
मीटर रीडिंग पर मिलेंगे साढ़े पांच रुपये
मंझनपुर। विद्युत सखी को रीडिंग और बिलिंग के लिए विद्युत विभाग साढ़े पांच रुपये प्रति रीडिंग के हिसाब से भुगतान करेगा। इसके लिए सखी अपना थर्मल प्रिंटर खरीदेंगी। अपने स्मार्ट फोन के ब्लू टूथ से लिंक करके मीटर की रीडिंग भर ऑन स्पाट बिल जारी करेंगी। एसई सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि अब महिलाएं ऑन स्पाट बिल जारी करने के साथ ही बकाया राशि भी उपभोक्ता से जमा कराएंगी।