फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now beer will be available at local liquor shops too

Kaushambi News: अब देसी शराब की दुकानों पर भी मिलेगी बीयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now beer will be available at local liquor shops too
जिले के 16 देसी शराब के ठेकों पर अब भी बीयर भी मिलेगी। इसके लाइसेंस जारी करने के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन मांगा है।
विज्ञापन

नई आबकारी नीति के तहत ग्राहकों की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने देसी शराब ठेके में भी बीयर रखने का प्रावधान किया है। नियम के मुताबिक यदि कंपोजिट ठेके के तीन किमी क्षेत्र में कोई बीयर की दुकान नहीं है तो देसी शराब ठेका संचालक बीयर की बिक्री कर सकते हैं।
अब इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। जिले में इस तरह की 16 देसी शराब की दुकानें चिह्नित की गई हैं। आबकारी विभाग ने इन दुकान संचालकों से लाइसेंस के लिए आवेदन मांगा है। दुकानों की फीस जमा होने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

--------------
इन स्थानों पर देसी शराब के ठेके से मिलेगी बीयर
--हिनौता, पड़रिया सुकुवारा, धरमपुर, बरई बंधवा इब्राहिमपुर, गुरौली, अरका फतेहपुर, अवाना आलमपुर, बारा ब्लाॅक, भगवतपुर कटरी रोड, टेनशाह आलमाबाद, हब्बूनगर सिपाह, मलाक नागर, केवटपुरवा, दुलापुर, मलाका बाजार (भिखारी का पुरवा) और बलीपुर टाटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नई शराब नीति में कई बदलाव किए गए हैं। क्षेत्र में तीन किमी के दायरे में कंपोजिट ठेका नहीं है तो देसी शराब के ठेके में बीयर की बिक्री की जा सकती है। जिले में इस तरह की 16 दुकानें चिह्नित कर लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं।---राजेंद्र प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed