फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Notice of recovery skimming villagers senses

रिकवरी की नोटिस से उड़े ग्रामीणों के होश

Sat, 20 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 20 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Notice of recovery skimming villagers senses
मंझनपुर। सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव के लोहिया आवास के 14 लाभार्थियों को अपात्र मिलने पर उन्हें रिकवरी की नोटिस जारी हुई है। इससे ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। परेशान गांववालों ने शुक्रवार को इसके खिलाफ कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव के रहने वाली सविता देवी, सुनीता विश्वास, आशा देवी, मिश्रीलाल, दस्सी देवी, कलुई, किरन देवी, मैना देवी, कलावती, रामरति, सकीना आदि को लोहिया आवास का आवंटन किया गया था। इनके खाते में आवास निर्माण की रकम भी भेज दी गई थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने अपात्रों को आवास आवंटन होने की शिकायत डीएम और सीडीओ से की थी।
विज्ञापन


डीएम ने प्रकरण का गंभीरता से लेते हुए जिलास्तरीय तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई थी। इसमें अपात्रों को आवास आवंटन होना पाया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने गांव के 14 लाभार्थियों का आवास आवंटन रद्द करते हुए उनसे रिकबरी का आदेश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिया था। डीएमके आदेश पर परियोजना निदेशक ने सभी 14 लाभार्थियों को रिकबरी की नोटिस जारी कर दी है। नोटिस मिलते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। शुक्रवार को गांववालों ने कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के कुछ विपक्षियों ने रंजिशवश झूठी शिकायत की है। ग्रामीणों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दुबारा जांच की मांग की है। अनदेखी पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। मामले में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। यदि ग्रामीणों को लगता है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो दुबारा जांच कराकर उन्हें संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed