फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Not even 60 percent work was done in Amrit Sarovar

कौशाम्बी : मृत सरोवरों में 60 फीसदी भी नहीं हुआ काम, जारी हुआ है करीब 25 लाख तक बजट

Tue, 23 Aug 2022 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

तालाबों का अस्तित्व बचाने व जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा गांव-गांव में अमृत सरोवर विकसित किये जा रहे हैं। पहले चरण में नेवादा ब्लॉक के बिगहरा उस्मानपुर, मोहद्दीनपुर बहुंगरी, बूंदा, कमालपुर बरेठी, बंथरी, तिल्हापुर, जैतपुर पूरेहजारी व बसुहार गांव के दो तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित किया जाना है।

विज्ञापन
Not even 60 percent work was done in Amrit Sarovar
अमृत सरोवर के रुप में विकसित मोहद्दीनपुर बहुंगरी गांव का असगनी तालाब - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

तालाबों का अस्तित्व बचाने व जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा गांव-गांव में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता की वजह से नेवादा ब्लॉक में प्रस्तावित सभी 10 अमृत सरोवरों का काम आधा अधूरा है। जबकि, कागजी आंकड़ों में लगभग सभी अमृत सरोवरों का काम पूरा बताकर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर दिया गया।

विज्ञापन



तालाबों का अस्तित्व बचाने व जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा गांव-गांव में अमृत सरोवर विकसित किये जा रहे हैं। पहले चरण में नेवादा ब्लॉक के बिगहरा उस्मानपुर, मोहद्दीनपुर बहुंगरी, बूंदा, कमालपुर बरेठी, बंथरी, तिल्हापुर, जैतपुर पूरेहजारी व बसुहार गांव के दो तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर चिन्हित सभी अमृत सरोवरों पर वॉकिंग एरिया, ध्वजारोहण के लिए फाउंडेशन, पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड, सीढ़ियां, जलनिकासी व आवागमन के लिए इनलेट-आउटलेट का निर्माण किया जाना है। सरकार द्वारा निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 15 से 25 लाख तक का बजट भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन नेवादा ब्लाक में सराययूसुफ व जैतपुर पूरेहजारी गांव के अमृत सरोवरों को छोड़कर बाकी आठों ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवरों का आधा-अधूरा है। कुछ ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवरों पर सिर्फ साइन बोर्ड व ध्वजारोहण के लिए फाउंडेशन बनाकर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर दिया गया है। जबकि, कागजों में तकरीबन सभी अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed