Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board practical exams will be held from January 20 to 28.

Kaushambi News: 20 से 28 जनवरी तक होंगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं

Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
UP Board practical exams will be held from January 20 to 28.
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। जिले में 20 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कौशाम्बी को दूसरे चरण में शामिल किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर कराई जाएंगी। विज्ञान एवं गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षकों के माध्यम से होंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य की देखरेख में कराई जाएगी।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए एक जनवरी 2027 से वेबसाइट क्रियाशील होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी के पहले सप्ताह में प्री-बोर्ड

बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाएंगी। वहीं कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होंगी। विद्यालयों में कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में कराई जाएंगी।


:: वर्जन::
प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर सभी माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। विद्यालयों में आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य समय से पूरा कराने के साथ परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया जाएगा।
--- एलबी मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed