फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nomination form rejected

11 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज

Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
nomination form rejected
other
चुनावी जंग से पहले ही 11 प्रत्याशी मैदान से बाहर कर दिए गए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। तीनों विधानसभा सीट के लिए 56 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में कमियां मिलीं, इसलिए इनका पर्चा खारिज कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में 46 प्रत्याशी बचे हैं। बुधवार व गुरुवार को नाम वापसी होगी। इसके  बाद ही तय होगा कि चुनाव मैदान में कुल कितने प्रत्याशी हैं।  
विज्ञापन


   तीनों विधानसभाओं के लिए कुल 56 नामांकन हुए थे। तीनों विधानसभा से नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के पर्चों की मंगलवार को आरओ ने जांच की। जांच के बाद 11 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। विधान सभा सिराथू के रिटर्निंग आफीसर विवेक कुमार चतुर्वेदी ने नामांकन पत्रों की जांच करते हुए राष्ट्रीय समाज पक्ष के आशीष कुमार शुक्ल, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के गोविंद नारायण, निर्दलीय उम्मीदवार मुमताज, सर्वश्रेष्ठ दल के अजय कुमार, निर्दलीय रणवीर सिंह और आफताब और बहुजन आवाम पार्टी के वलीउल्ला के पर्चे में खामी मिलने पर खारिज कर दिया गया। चायल रिटर्निंग आफीसर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय आम सेवा पार्टी के नामांकन को अधूरा होने पर रद्द किया।
विज्ञापन


सर्वसंभव पार्टी के विजय मिश्र, निर्दलीय उम्मीदवार फूलचंद्र, महेंद्र कुमार का पर्चा भी अपूर्ण होने पर खारिज कर दिया गया। मंझनपुर रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि उनके यहां भरे गए सभी छह नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। ऐसे में अब सिराथू में उम्मीदवारों की संख्या 18 तो चायल में 21 हो गई है, जबकि मंझनपुर में सभी छह उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया आठ व नौ तारीख को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ पत्र में खामियां मिलने पर निरस्त हुए पर्चे
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सबसे ज्यादा खामियां शपथ पत्र में मिली। प्रत्याशियों ने मनमाने तरीके से शपथ पत्र को भरा था। एक प्रत्याशी ने शपथ पत्र ही नहीं भरा था। इसके अलावा दो प्रत्याशियों ने शपथ पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर ही नहीं कराए थे। बारीकी से जांच करने के बाद अधिकारियों ने नामांकन पत्र निरस्त किए।

अब कहां कितने प्रत्याशी
मंझनपुर विधानसभा-6 प्रत्याशी
सिराथू विधानसभा-18
चायल विधानसभा-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed