{"_id":"651330bbd09653b869038a65","slug":"no-law-and-order-in-kaushambi-pallavi-patel-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3561-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में कानून न व्यवस्था : पल्लवी पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में कानून न व्यवस्था : पल्लवी पटेल
Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड के 12 दिन बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचीं सिराथू विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। मोहीउद्दीनपुर गांव में अनूसूचित जाति के पिता, पुत्री व दामाद की गोली मारकर हत्या किए जाने के 12 दिन बाद सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि यहां न तो कानून है, न ही व्यवस्था। दलित-पिछड़ों को गोली मारी जा रही है। झोपड़ियों को आग के हवाले किया जा रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब बताते हुए उन्होंने प्रयागराज व प्रतापगढ़ की घटनाओं का उदाहरण दिया। कहा कि गरीबों की जमीनों पर कब्जे ही कब्जे हैं। बोलीं-घटना का पुनरावृत्ति हो सकती है। इसलिए पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जानी चाहिए। वह क्षेत्र के किसी भी पीड़ित के बचाव में आगे रहेंगी।
विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल अपने प्रतिनिधि को पीड़ित परिवार के पास भेजा था। सपा का प्रतिनिधि मंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने आया। जब से घटना हुई है, वह बराबर अफसरों के संपर्क में हैं। दबाव का असर रहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
सीएम से मिलेगा पीड़ित परिवार
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। मुकदमे के वादी व मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से उन्हें 29 सितंबर को मिलने का समय दिया गया है। सुभाष का कहना है कि उसे न्याय चाहिए, जो स्थानीय प्रशासन नहीं दे पा रहा है। संवाद