फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nine including woman liquor businessman arrested

महिला शराब कारोबारी समेत नौ गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nine including woman liquor businessman arrested
महिला शराब कारोबारी समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

225 लीटर शराब बरामद, जिले भर की पुलिस ने शनिवार की रात चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले भर की पुलिस ने शनिवार रात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने महिला शराब कारोबारी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर करीब 225 लीटर महुए की शराब बरामद करने का दावा किया है।

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने शनिवार की रात शराब कारोबारियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने दक्षिण कोडऱ गांव निवासी रामबाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 20 लीटर शराब बरामद की। चरवा कोतवाली पुलिस ने रामपुर के सोहन लाल व मातादीन के पास से 20-20 लीटर शराब बरामद की। कड़ा कोतवाली पुलिस ने म्योहरा के सिपाही लाल सरोज के पास से 20 लीटर, शुकुल सरोज के पास से 20 लीटर, शुकुल देवी पत्नी राम भजन के पास से 40 लीटर शराब बरामद की। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने रसीदमई गांव निवासी विश्राम को गिरफ्तार कर 20 लीटर शराब व कोखराज कोतवाली पुलिस ने झंगू का पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार के पास से 15 लीटर शराब बरामद की। पकड़े गए सभी आरोपियों का रविवार को न्यायालय में चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed