{"_id":"5e52cc948ebc3ef3e4114365","slug":"new-twist-in-the-suicide-case-of-the-examinee-kaushambi-news-ald269317390","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी के खुदकुशी मामले में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी के खुदकुशी मामले में नया मोड़
विज्ञापन
New twist in the suicide case of the examinee
- फोटो : KAUSHAMBI
परीक्षार्थी के खुदकुशी मामले में नया मोड़
घरवालों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का लगाया आरोप
एसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के पथरा कला गांव में परीक्षार्थी लाल सिंह के खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। घरवालों ने रविवार को हत्या का आरोप लगाकर पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि गांव के तीन लोगों ने रंजिशन लालसिंह की हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया था।
पथरा कला गांव की पार्वती देवी का कहना है शनिवार को वह लोग परिवार के साथ आलू खोद रहे थे। हाईस्कूल में पढ़ने वाला बेटा लालसिंह भी आलू की खुदाई कर रहा था। शाम चार बजे लाल सिंह घर में आलू को रखने गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बड़ा बेटा फूलसिंह लालसिंह का पता लगाने घर पहुंचा तो गांव के तीन लोग घर के अंदर से भागते दिखे। फूलसिंह ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वे रुके नहीं। फूलसिंह ने अंदर जाकर देखा तो लाल सिंह का शव फांसी से लटक रहा था। पार्वती के मुताबिक कुछ दिनों पहले गांव के लोगों से उसके पति का विवाद हुआ था। उन लोगों ने पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पति को जेल भेजवाया गया। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत बेटे लालसिंह की हत्या की है। मामले में गांव के कुछ असरदार लोगों ने मिलकर खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी है। पार्वती ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।