{"_id":"5f11f9908ebc3e638a7f4085","slug":"new-phc-and-millions-stolen-at-home-in-saraikil-kaushambi-news-ald2813081175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में न्यू पीएचसी और घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायअकिल में न्यू पीएचसी और घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
New PHC and millions stolen at home in Saraikil
- फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में न्यू पीएचसी और घर में लाखों की चोरी
मोहिउद्दीनपुर देवछार व पिपरी के कसेंदा गांव में गुरुवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर देवछार गांव में गुरुवार रात एक मकान से सेंध लगाकर चोरों ने नकदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। वहीं पिपरी इलाके के कसेंदा स्थित न्यू पीएचसी से भी चोर लाखों का सामान उठा ले गए।
मोहिउद्दीनपुर देवछार निवासी विनोद कुमार पांडेय पुत्र रामबाबू पांडेय किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान सेंध लगाकर चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर करीब 52 हजार नकद व लगभग छह लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पुलिस ने जांच की। गृहस्वामी ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनम पांडेय का विवाह अभी हाल ही में किया था। पांच जुलाई को वह वापस मायके आई थी। गहने उसी के थे। वहीं दूूसरी ओर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेंदा से चोर दरवाजा तोड़कर छह पंखे, दो बैटरी, दो इनवर्टर, एक कूलर, कंबल, चादर, बीपी नापने की मशीन, जीआई पाइप, प्रिंटर, वेइंग मशीन, बायोमीट्रिक मशीन व ओपीडी काउंटर में रखे पांच सौ रुपये नगद सहित करीब एक लाख का सामान उठा ले गए।