फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nephew riding a bike killed after being hit by a Fortuner; uncle critically injured.

Kaushambi News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nephew riding a bike killed after being hit by a Fortuner; uncle critically injured.
राम आसरे की फाइल फोटो - फोटो : Archive
बरइन का पुरवा पुल के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के भवानी का पूरा गांव के राम आसरे (35) पुत्र धर्म राज राजगीर का काम करते थे। वर्तमान में वह पश्चिम शरीरा कोतवाली के चांदेराई गांव स्थित शांति देवी विद्यालय में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह राम आसरे अपने चाचा बचान के साथ बाइक से विद्यालय में काम करने जा रहे थे। जैसे ही वह बरइन का पुरवा पुल के पास पहुंचे तभी गांव का ही व्यक्ति परई गांव की तरफ से फॉर्च्यूनर लेकर आ रहा था। पुल के पास फॉर्च्यूनर व बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज था कि राम आसरे और बचान सड़क पर घिसटते हुए धान के खेत में जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर आई पश्चिम शरीरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने राम आसरे को मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है उसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed