{"_id":"6979137333bd04b2dd0908af","slug":"neighbours-attack-family-three-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135591-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला, तीन घायल
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के दरियापुर गांव में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर लोगों को बेरहमी से पीटा। जिसमें एक युवक का सिर फट गया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरियापुर निवासी जवाहिर ने बताया कि रविवार दोपहर गांव के पप्पू, लवकुश, अनिल और सुमन देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर घुस गए। हमलावरों ने घर में घुस कर उन्हें, उनके बेटे सुमित व बेटी किरण को मारापीटा।
मारपीट में सुमित के सिर पर चोट लग गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा गया। मारपीट के दौरान बेटी किरण का सोने का लॉकेट और नाक की कील टूटकर गिर गई। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।