फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbor raped a high school student in Charva

चरवा में पड़ोसी ने हाईस्कूल की छात्रा से किया रेप

Sun, 15 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a high school student in Charva
चरवा में पड़ोसी ने हाईस्कूल की छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पूरामुफ्ती व महेवाघाट इलाके मेें हुई दुष्कर्म के प्रयास की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म के प्रयास कि घटनाएं महेवाघाट तथा पूरामुफ्ती इलाके में भी हुईं।

चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पीड़ित की मानें तो पड़ोसी युवक काफी दिनों से बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। स्कूल आते-जाते रास्ते में छेड़खानी करता था। बताया कि 10 सितंबर को बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गया। उसने डरा-धमकाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी तरह पूरामुफ्ती इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि आठ सितंबर को पड़ोसी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। ऐसे ही महेवाघाट इलाके की महिला ने बताया कि आठ सितंबर की रात छत पर चढ़कर पड़ोसी ने उसके साथ मनमानी की कोशिश की थी। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed