{"_id":"5cddb6c7bdec22075b0bfeed","slug":"nathu-sahu-murder-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थू साहू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थू साहू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 May 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरुवा गांव में एक महीने पहले पिटाई के दौरान मारे गए नत्थू साहू के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बरुवा गांव के नत्थू साहू (60) की 15 अप्रैल को घर के अंदर संदिग्ध स्थित में लाश मिली थी। घटना के वक्त नत्थू की पत्नी खेत में थी। उसका बेटा बाहर रहता था। पिता की मौत की जानकारी पर पहुंचे नत्थू केे बेटे ने गांव के ही रजोल व उसके पिता इंद्रभान उर्फ बुदुन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पश्चिम शरीरा पुलिस ने 28 अप्रैल को हत्यारोपी रजोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में उसका पिता फरार चल रहा था। गुरुवार को थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने रजोल के पिता इंद्रभान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इंद्रभान को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन