{"_id":"6653ac0c1f3736a73b00ffb7","slug":"narayanpur-dhata-reached-semi-finals-after-defeating-kosampali-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112117-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कोसमपाली को हराकर नारायणपुर धाता पहुंची सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कोसमपाली को हराकर नारायणपुर धाता पहुंची सेमीफाइनल में
Mon, 27 May 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 27 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
कोसमपाली को हराकर नारायणपुर धाता पहुंची सेमीफाइनल में
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लाॅक के हिनौता गांव में आयोजित हिनौता प्रीमियम लीग में रविवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें नारायणपुर धाता ने कोसमपाली की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नारायणपुर धाता ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सोनू यादव 25 गेंद पर 79 रन और शुभम ने 14 गेंद पर 32 रन की तूफानी बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोसमपाली की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। निर्धारित 12 ओवर में महज 125 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई। इस तरह से नारायणपुर धाता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला 87 रन से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। सोनू यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष मुख्य अतिथि वीरेंद्र सरोज ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजय भार्गव, प्रदीप कुमार, श्यामलाल, ज्ञानेंद्र तिवारी, पंकज, अंशुल केशरवानी समेत तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।