फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mushroom farming has changed their fortunes, and the women of the group are on the path to becoming self-reliant.

Kaushambi News: मशरूम की खेती से बदली तकदीर, आत्मनिर्भर बनने की राह पर समूह की महिलाएं

Wed, 04 Feb 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mushroom farming has changed their fortunes, and the women of the group are on the path to becoming self-reliant.
कडा ब्लांक के अफजलपुर सातों गांव में खेत में बोई गई मशरूम की फसल में काम करती समूह की महिलाएं स
कड़ा ब्लॉक के अफजलपुर सातों गांव में सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। करीब एक साल पहले राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत समूह का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीमा सिंह कर रही हैं। स्नातक पास सीमा सिंह ने आर्थिक तंगी के दौर में घर की दहलीज लांघते हुए 10 बेरोजगार महिलाओं को संगठित किया और रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

सीमा सिंह की शादी किसान सुरेश सिंह से हुई है, जिनके पास चार बीघा जमीन है। वह गेहूं, धान और बाजरे की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच आमदनी नाकाफी हो रही थी। ऐसे में वर्ष 2024 में सीमा सिंह ने स्वयं सहायता समूह बनाकर आय बढ़ाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

बैंक से सस्ते ऋण मिलने पर सीमा सिंह ने अपने निजी डेढ़ बीघे खेत में देसी बटन मशरूम की खेती शुरू कराई। खेत में 10 छप्पर बनाकर महिलाएं लगातार देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सिंह के अनुसार खेती में करीब 20 से 25 हजार रुपये की लागत आई है। सिंचाई, उर्वरक और दवा छिड़काव में पति का भी सहयोग मिल रहा है। पहली फसल से मुनाफा होने पर खेती का दायरा बढ़ाने की योजना है।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीपीएम दीपांशु सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मशरूम की खेती कम लागत में बेहतर आमदनी का साधन है और अफजलपुर की महिलाएं अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

कडा ब्लांक के अफजलपुर सातों गांव में खेत में बोई गई मशरूम की फसल में काम करती समूह की महिलाएं स

कडा ब्लांक के अफजलपुर सातों गांव में खेत में बोई गई मशरूम की फसल में काम करती समूह की महिलाएं स

कडा ब्लांक के अफजलपुर सातों गांव में खेत में बोई गई मशरूम की फसल में काम करती समूह की महिलाएं स

कडा ब्लांक के अफजलपुर सातों गांव में खेत में बोई गई मशरूम की फसल में काम करती समूह की महिलाएं स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed