फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder of a minor girl

किशोरी की हत्या, बोरे में भरकर फेंक दी लाश

Mon, 21 Sep 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder of a minor girl
murder of a minor girl - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पन्नोई गांव के समीप रविवार सुबह एक किशोरी की बोरे में भरी हुई लाश मिली। माना जा रहा है कि रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऑनर किलिंग को अहम बिंदु मानकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पन्नोई गांव के लोग रविवार सुबह खेतों की ओर गए तो वहां ईंट भट्ठे के समीप एक संदिग्ध बोरा पड़ा हुआ था। आशंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चौकीदार से बोरा खोलवाकर देखा तो उसमें एक करीब 15 वर्षीय किशोरी की लाश भरी थी। मृतका ने लाल रंग की टी-शर्ट और इसी रंग की सलवार पहन रखी थी। कपड़े अस्तव्यस्त नहीं थे। जिससे फौरी तौर पर रेप का शक किया जा सके।
विज्ञापन

उसके गर्दन में ऐसे निशान थे, जिसे देखकर रस्सी से गला घोटकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं कर सकी। प्राथमिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां ठिकाने लगाया गया है। लाश की दशा से साफ अनुमान लगाया गया कि हत्या 15 से 20 घंटे पहले ही की गई है। उधर, शव भरा बोरा मिलने के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

मौके पर दो बोरे पड़े हुए थे। एक में लाश भरी हुई थी तो दूसरे में चूनी। पास ही रबड़ की रस्सी पड़ी थी। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि कोई व्यक्ति रात को दोनों बोरे बाइक पर इस रस्सी से बांधकर लाया होगा। दूसरे बोरे का उसका मकसद यह रहा होगा कि कहीं किसी ने चेकिंग के लिए रोका तो चूनी दिखाकर बच निकलेगा। हालांकि यह भी संभव है कि लाश कार से लाकर फेंकी गई हो। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। किशोरी की लाश एक के बाद एक पांच बोरों के भीतर भरी हुई थी। माना जा रहा है कि ऊपर से देखकर किसी को आशंका नहीं हो, इसीलिए हत्यारोपी ने ऐसा किया होगा। उसका मकशद ये भी रहा होगा कि कहीं दुर्गंध नहीं आ जाए। पुलिस वालों के कहने पर चौकीदार ने जब बोरों को खोलना शुरू किया तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि हत्यारा शातिर किस्म का नहीं है। झूठी शान के लिए ही हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे के लिए सर्विलांस का लिया गया सहारा
मंझनपुर। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया है। सर्विलांस के जरिए देखा जा रहा है कि शनिवार रात उस जगह आसपास किस-किस मोबाइल की लोकेशन कुछ देर तक थी। वहीं, दूसरी ओर एसपी अभिनंदन ने एसओजी को भी अलर्ट कर दिया है। शिनाख्त के लिए शव की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की गई हैं। जल्द ही पोस्टर छपवाकर दीवारों पर चस्पा कराए जाएंगे।

प्रथम दृष्टया ऑनरकिलिंग की घटना प्रतीत हो रही है। फिलहाल शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। साथ ही खुलासा भी हो जाएगा। -वीर प्रताप-प्रभारी कोतवाल, चरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed