फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   much crowed in market. no follow of social distancing

बाजार में भीड़ अपार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार,

Thu, 23 Apr 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
much crowed in market. no follow of social distancing
much crowed in market. no follow of social distancing - फोटो : KAUSHAMBI
स्थानीय बाजार में लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिबंध के बाद भी यहां अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं। खरीदारी को जुटने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ख्याल नहीं रखते। यह स्थिति तब है, जब बाजार में ही कोतवाली है और दिनभर बाजार से होकर कोतवाल सहित अन्य अधिकारियों का आना-जाना बना रहता है।
विज्ञापन

सरायअकिल बाजार में लॉक डाउन की अनदेखी कोई नई बात नहीं है। हफ्ते भर पहले भी यहां बेपरवाही हो रही थी। तब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सख्ती दिखानी पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई तो बमुश्किल चार रोज स्थिति नियंत्रण में रही। मौजूदा समय के हालात फिर से खराब हो गए हैं। बुधवार को देखा गया कि बाजार में फल, सब्जी, दूध और दवा की आड़ में इलेक्ट्रॉनिक, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन, रेडीमेड गारमेंट्स, कॉपी-किताब, बर्तन, मोबाइल व चाय-नाश्ते तक की दुकानें खुली थीं।
विज्ञापन

खरीदारी करने को सैकड़ों की संख्या में कस्बा सहित आसपास के गांवों से लोग आए थे। कोई भी सामाजिक/शरीरिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा था। सभी एक-दूसरे से सटकर खरीदारी कर रहे थे। बड़ी बात है कि सरायअकिल कोतवाली बाजार के अंदर ही है। दिनभर पुलिस कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों का आना-जाना बना रहता है। ऐसे में साफ है कि कुछ भी पुलिस की आंखों से दूर नहीं हो रहा है। सबकुछ जानकर भी पुलिस अंजान बनी बैठी है। आलम यही रहा तो स्पष्ट है कि परिणाम काफी भयावह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक खाद्य सामग्रियों की दुकानें सुबह सात से 11 और शाम को चार से सात बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। बिना वजह की दुकानें बेसमय खुलने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो निरीक्षण कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्योति मौर्य-एसडीएम, चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed