{"_id":"664fd985748522cfb10213c7","slug":"mps-reach-strong-room-sp-raises-questions-on-security-arrangements-of-evms-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112021-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे सांसद, सपा ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे सांसद, सपा ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Fri, 24 May 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 24 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद पर नियम विरुद्ध तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम जाने का आरोप लगाया है। ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र मंझनपुर, सिराथू और चायल की ईवीएम मशीन ओसा स्थित मंडी समिति और कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम प्रतापगढ़ की मंडी समिति में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाई गई है।
सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद विनोद सोनकर बुधवार शाम करीब चार बजे अपने कई समर्थको और वाहनों के काफिले के साथ ओसा मंडी समिति पहुंचे।
विज्ञापन
नियमों के विपरीत स्ट्रांग रूम के अंदर गए। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने उनके पास को जांचना उचित नहीं समझा। इसी तरह उन्होंने प्रतापगढ़ के स्ट्रॉन्ग रूम जाकर भी निर्वाचन आयोग के आदेशों और नियमों का उल्लंघन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक प्रत्याशी का इस तरह से स्ट्रांग रूम में जाना पूरी तरीके से गलत है। मामले की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी कौशाम्बी व एसपी प्रतापगढ़ को दी गई। इसके बाद भी सांसद मौके पर काफी देर तक रुके रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रेषक और जिला निर्वाचन अधिकारी को फैक्स के माध्यम से पत्र भेजकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में कार्रवाई करने और ईवीएम की सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की गई है।