फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MP launches Hot Cooked Scheme by serving food to children

Kaushambi News: बच्चों को भोजन परोस कर सांसद ने किया हॉट कुक्ड योजना का शुभारंभ

Sat, 25 Nov 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
MP launches Hot Cooked Scheme by serving food to children
मंझनपुर। लंबी तैयारी के बाद शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड योजना का फिर से शुभारंभ हो गया। सांसद ने बच्चों को भोजन परोस कर उद्घाटन किया। खास बात यह है कि कार्यकर्ताओं के पद रिक्त होने के कारण जनपद के 211 सेंटर योजना से अभी अछूते रहेंगे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए शासन ने बंद हो चुकी हॉट कुक्ड योजना को फिर से शुरू कराया है। शुक्रवार को सांसद विनोद सोनकर ने मूरतगंज ब्लॉक के आंगनबाड़ी सेंटर मूरतगंज में इसका उद्घाटन किया। सांसद ने एक बालिका से पहले फीता कटवाया, फिर खुद बच्चों को गरमागरम भोजन परोसा। वैसे तो इस योजना को जिले के सभी 1775 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू होना चाहिए, फिलहाल यह सिर्फ 1564 केंद्रों पर ही शुरू हो पाएगी। यहां पंजीकृत 62560 बच्चों को गर्म भोजन मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त होने के कारण 211 केंद्रों में योजना लागू नहीं हो पाएगी। डीपीओ सुरेश गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोटे की दुकान से राशन लेकर योजना के तहत बच्चों को पका हुआ भोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं के रिक्त पद दिसंबर तक भर जाएंगे। इसके बाद वहां भी योजना शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed