फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother and fetus together, father-in-law and son-in-law buried in separate graves

कौशाम्बी : मां व भ्रूण एक साथ, ससुर-दामाद अलग कब्रों में हुए दफन, मौत के घाट उतारी गई विवाहिता थी गर्भवती

Sat, 16 Sep 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

पंडा चौराहे पर शुक्रवार तड़के हुए गोलीकांड में होरीलाल, उसकी बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृजकली की शादी दो साल पहले ही हुई थी। वह इन दिनों गर्भ से थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ससुर-दामाद की तो गोली लगने से मौत हुई लेकिन गोली शरीर में नहीं मिली।

विज्ञापन
Mother and fetus together, father-in-law and son-in-law buried in separate graves
मोहिद्दीनपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपन घाट कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर शुक्रवार को तीन नहीं, बल्कि चार लोगों की हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम में विवाहिता के गर्भ से करीब छह माह का भ्रूण भी निकला है। शनिवार को भ्रूण के साथ उसकी जननी व ससुर-दामाद को अलग-अलग कब्र में दफन किया गया।

विज्ञापन


पंडा चौराहे पर शुक्रवार तड़के हुए गोलीकांड में होरीलाल, उसकी बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृजकली की शादी दो साल पहले ही हुई थी। वह इन दिनों गर्भ से थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ससुर-दामाद की तो गोली लगने से मौत हुई लेकिन गोली शरीर में नहीं मिली। जबकि बृजकली के गले के पास गोली लगकर उसके पेट में जा फंसी थी।

विज्ञापन

Mother and fetus together, father-in-law and son-in-law buried in separate graves
मृतक शिवसरन और बृजकली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

पोस्टमार्टम में उसके गर्भ से गोली के साथ करीब छह माह का भ्रूण भी निकला। चिकित्सकों ने शनिवार को सभी का शव पुलिस को सौंपा। छबिलवा के समीप ही उमरछा घाट पर पिता-पुत्री को दफन किया गया। यहां तीन कब्र खोदी गईं थी। लेकिन लाश सिर्फ दो में ही दफन की गई। बृजकली के साथ ही उसके अजन्मे बच्चे को भी दफन किया गया।

पास ही दूसरी कब्र में होरीलाल दफनाया गया। जबकि शिवसरन का अंतिम संस्कार उसके गांव कांकराबाद के समीप संदीपन स्थित गंगा घाट में किया गया। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि विवाहिता गर्भवती थी। भ्रूण को उसी के साथ दफन कराया गया है।

किसी का नहीं हुआ दाह संस्कार

होरीलाल, उसकी बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन के शव तो दफना दिए गए, लेकिन किसी का दाह संस्कार नहीं हुआ। पुलिस ने आनन-फानन शवों का अंतिम संस्कार अपनी मौजूदगी में करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed