फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mosques, Idgahs will be monitored by drone

मस्जिदों, ईदगाहों की ड्रोन से की जाएगी निगहबानी

Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mosques, Idgahs will be monitored by drone
Mosques, Idgahs will be monitored by drone - फोटो : KAUSHAMBI
मस्जिदों, ईदगाहों की ड्रोन से की जाएगी निगहबानी
विज्ञापन

बकरीद पर सामूहिक नमाज और कुर्बानी रोकने के लिए पुलिस महकमा सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बकरीद पर सामूहिक नमाज और कुर्बानी रोकने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट है। मस्जिदों के साथ ईदगाहों की निगहबानी भी ड्रोन से की जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक प्लॉटून पीएसी का इंतजाम किया गया है। सभी कोतवालियों में अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। डीएम-एसपी, एएसपी तथा तीनों सर्किल के सीओ खुद भी भ्रमणकर मॉनीटरिंग करते रहेंगे।

कोविड.19 के चलते सरकार ने सामूहिक नमाज और कुर्बानी दोनों पर रोक लगा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि जिले की सभी कोतवालियों को ड्रोन कैमरा मुहैया करा दिया गया है। कोतवाल ईदगाहोंए मस्जिदों व कुर्बानी वाले स्थलों पर ड्रोन से नजर रखेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक प्लॉटून पीएसी का इंतजाम किया गया है। संवेदनशीलए अतिसंवेदनशील के हिसाब से कोतवालियों में बल भेज दिया गया है। सभी कोतवालियों में अतिरिक्त पुलिस बल यानी लाइन से रिक्रूट भेज दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्माए एसपी अभिनंदनए एएसपी समर बहादुर व तीनों सर्किल के सीओ खुद भी भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर बनाए रहेंगे। एएसपी ने बताया कि किसी ने भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed