फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Morning cold increased the shivering, mercury @8

Kaushambi News: सुबह की ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, पारा <bha>@</bha>8

Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Morning cold increased the shivering, mercury @8
कोहरे में हेड लाइट के सहारे रेंगते रहे वाहन। संवाद
बृहस्पतिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे लोग ठिठुरते दिखे। सुबह के समय घना कोहरा और सर्द हवाओं का असर साफ दिखाई दिया जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

वहीं सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा और धूप नहीं निकली। शीतलहर अधिक चलने से सर्दी काफी बढ़ गई।
बृहस्पतिवार की सुबह तापमान गिरने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले मजदूर, किसान और व्यवसायिक लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और शॉल-कंबल का सहारा लेते नजर आए। प्रमुख चौराहों और गांवों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सर्दी का असर बाजारों पर भी देखने को मिला, जहां सुबह के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम जानकारों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय शीतलहर का प्रभाव कौशाम्बी सहित आसपास के जिलों में बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed