{"_id":"5e6bdb3c8ebc3ea7d60122dd","slug":"more-than-16-thousand-ration-cards-can-be-canceled-kaushambi-news-ald2708989185","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 हजार से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं निरस्त!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 हजार से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं निरस्त!
विज्ञापन

आधार कार्डों की सीडिंग नहीं होने के कारण खड़ी हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के 16 हजार से ज्यादा राशन कार्ड निरस्त हो सकते हैं। इसके साथ ही राशन कार्डों में दर्ज तकरीबन 15 हजार नाम भी काटने की तैयारी की जा रही है। दरअसल बार-बार कहने के बावजूद कार्डधारकों ने अभी तक आधार कार्ड की सीडिंग ही नहीं कराई है। शासन ने आधार कार्ड की फीडिंग और सीडिंग के लिए 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता व पोर्टेबलिटी सिस्टम के जरिए राशन कार्डधारकों को सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने आधार फीडिंग व सीडिंग कराने का निर्देश दे रखा है। जिससे कि कार्डधारक द्वारा प्रदेश की किसी भी दुकान से खाद्यान्न लिया जा सके। साथ ही खाद्यान्न वितरण पर निगरानी रखी जा सके। इसी क्रम में शासन ने 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारकों के आधार की फीडिंग व सीडिंग किए जाने के निर्देश दिए थे। जिला पूर्ति कार्यालय के एआरओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जिले में 3,03,362 राशन कार्डधारक हैं। इन कार्डों पर 12,16,553 यूनिट दर्ज है। इनमें से अब तक 955 कार्डधारकों और 3910 व्यक्तियों के आधार कार्डों की फीडिंग तथा 16,673 मुखिया और 150145 व्यक्तियों के आधार कार्ड की सीडिंग नहीं हो सकी है। विभाग ने ऐसे कार्डधारकों और व्यक्तियों को चिंहित कर सूची तैयार कर ली है। यह सूची सभी डीलरों को उपलब्ध कराते हुए आधार कार्डों को फीड कराए जाने के निर्देश दे दिए हैं। अगर 31 मार्च तक आधार कार्डों की सीडिंग नहीं होती है, तो इन कार्डों को निरस्त किए जाने व लोगों के नामों को काटे जाने की कार्रवाई की जा सकती है। एआरओ ने बताया कि 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारक अपने अपने आधार कार्डों को राशन डीलर व ऑनलाइन माध्यम से फीड करा सकते हैं। अन्यथा शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।