फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   More than 120 out of 200 streetlights in Pashchimsharira Nagar Panchayat are non-functional.

Kaushambi News: पश्चिमशरीरा नगर पंचायत 200 में 120 से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब

Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than 120 out of 200 streetlights in Pashchimsharira Nagar Panchayat are non-functional.
प​श्चिम शरीरा चौराहे से जाने वाली मार्ग पर बंद पड़ी ​स्ट्रिट लाईटें। संवाद
नगर पंचायत में करीब दो वर्ष पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइट में से लगभग आधे से अधिक खराब हो चुकी हैं। नगर में लगी करीब 200 स्ट्रीट लाइट में लगभग 120 से अधिक बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय नगरवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्डों और प्रमुख मार्गों पर लगी अनेक स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद हैं। कई स्थानों पर लाइट टिमटिमाती रहती हैं, जिससे पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती और रात में आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। वहीं पश्चिमशरीरा चौराहा के चारों दिशा में जाने वाली सड़कों की लाइट बंद पड़ी है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट लगने के बाद लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन छह-सात महीने बाद ही अधिकांश लाइट खराब होने लगी। अब कई जगह अंधेरा पसरा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।- रामभवन, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट से नगर में रोशनी की उम्मीद जगी थी, लेकिन खराब लाइट के कारण कई मोहल्लों में फिर अंधेरा लौट आया है। रात में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। - शिवलोचन, स्थानीय
कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने भी खराब लाइट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। -कल्लू सरोज, स्थानीय

नगर में कुल करीब 200 स्ट्रीट लाइट लगी हैं। हाल में आई आंधी-बारिश के कारण कुछ लाइट बंद हो गई हैं। जल्द ही उनकी मरम्मत कराकर सभी खराब लाइट को चालू कराया जाएगा।- अंशुमान सिंह, ईओ

पश्चिम शरीरा चौराहे से जाने वाली मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रिट लाईटें। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed