फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Moral responsibility of parents to send children to school

Kaushambi News: बच्चों को विद्यालय भेजना अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी

Tue, 08 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 08 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Moral responsibility of parents to send children to school
नेवादा। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में सोमवार को निपुण उत्सव मनाया गया। अफसरों ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


बीईओ नीरज उमराव ने कहा कि विद्यालय को निपुण बनाना शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। एआरपी अनूप उपाध्याय ने बच्चों को कहानी के माध्यम से प्रोत्साहित किया। कहा कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन स्कूल आना होगा।
विज्ञापन


निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता मापी गई, जिसमें निपुण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. राम नेवाज सिंह, तनवीर फातमा, सुनीता सिंह, कविता चौधरी, मधु सोनकर, बबीता केसरवानी, सरोज देवी, पवन कुमार सिंह, नंदलाल, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed