फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Moon not visible, now Eid will be celebrated tomorrow

Kaushambi News: नहीं दिखा चांद,अब कल मनेगी ईद

Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, now Eid will be celebrated tomorrow
मो.हम्माद।
नहीं दिखा चांद, अब कल मनेगी ईद
विज्ञापन

--चांद का दीदार करने के लिए आसमान पर लगाए रहे टकटकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। रमजान के मुकद्दस महीने का मंगलवार को 29 वां रोजा रखा गया। रोजदारों को उम्मीद थी कि शाम को चांद दिख जाएगा, लेकिन चांद नहीं दिखा। ऐसे में अब बुधवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर ईद को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। खरीदारी के लिए देर शाम तक बाजारों में भीड़ जुट रही है।
मंगलवार को रोजेदार चांद की आस में आसमान की तरफ टकटकी लगाए रहे। तमाम लोग काफी देर तक सोशल मीडिया व टेलीविजन पर नजर गड़ाए हुए थे। साथ ही एक-दूसरे को फोन कर चांद के बारे में पूछते नजर आए, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने का समाचार नहीं मिला। शहर काजी मौलाना अहमद हबीब ने बताया कि किसी महीने में 29 तारीख को चांद दिखाई देता है तो किसी में 30 तारीख को। मंगलवार को ईद का चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद दिखने की तस्दीक हुई है। लिहाजा अब बुधवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

----------
मेरा पहला रोजा ---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल के हम्माद ने रखा पहला रोजा
फोटो नं-35
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के कोसम इनाम निवासी इसरार अहमद के छह वर्षीय बेटे मो. हम्माद ने मंगलवार को अपना पहला रोजा रखा। रोजा रख मस्जिद में नमाज अदा की। इतने कम उम्र के बच्चे को रोजे की हालात में देख लोग दंग रह गए। सभी के जुबान पर बस यही था कि इबादत के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है, सिर्फ जज्बा होना चाहिए। हम्माद ने सभी के साथ इफ्तार किया और नमाज अदा कर रब से दुआ मांगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed