फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mohsin raja did the election campaign

टोपी लगाकर रोजा खोलने से कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं: मोहसिन

Tue, 30 Apr 2019 12:38 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
mohsin raja did the election campaign
करारी की जनसभा में जनता का अभिवादन करते कबीना मंत्री मोहसिन रजा - फोटो : kaushambi
 प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं मुस्लिम वफ्फ व हज मंत्री मोहसिन रजा ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विरोधी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि टोपी लगाकर रोजा खोलने से कोई मुसलमान का सच्चा हितैषी नहीं हो जाता है। भाजपा ही मुस्लिमों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन


कबीना मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने हमेशा अल्पसंख्यकों को गुमराह किया है। भाजपा से डराने का काम किया है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को अपना अमूल्य मत दें। उन्होंने सवाल किया कि राहुल, अखिलेश, मायावती दोस्त हो सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं। पांच साल की मोदी सरकार और प्रदेश में तीन साल की योगी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। अखिलेश सरकार में आए दिन दंगे होते थे।
विज्ञापन


आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को मुसलमानों का बड़ा  मसीहा मानते हैं। पांच हजार करोड़ की यूनिवर्सिटी कहां से बनी। इतना पैसा कहां से आया। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को इज्जत घर दिया, रसोई गैस दी। मायावती पर भी मंत्री के तेवर तल्ख रहे। कहा कि वह बिना पैसे के किसी को टिकट नहीं देतीं। पैसा देकर टिकट लेने वाला पैसा कहां से निकालेगा। सभी दल वंशवाद पर है, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं। अगला अध्यक्ष कौन होगा यह जनता चुनेगी। जनसभा में सदर विधायक लालबहादुर, उदयन सिंह, मोहम्मद अजमल शाह, मोहम्मद असलम, इजराइल, अफाक, मोहम्मद इमरान हैदर रिजवी, जामिन हैदर, प्रशांत केसरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed