फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Modi's worship of Shiva in Kaushambi

कौशाम्बी में शिव के साथ मोदी की पूजा

Thu, 18 Dec 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 18 Dec 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Modi's worship of Shiva in Kaushambi
सरायअकिल/नेवादा (कौशाम्बी)। दक्षिण भारत में जैसे लोग अपने चहेते नेता, अभिनेता के मंदिर बनाकर उन्हें पूजते हैं, कुछ वैसी ही पूजा कौशाम्बी के भगवानपुर बहुगरा गांव में प्रधानमंत्री मोदी की हो रही है। यहां विहिप नेता बृजेंद्र नारायण मिश्र के मकान के सामने स्थित शिवमंदिर में रोजाना नम: शिवाय के साथ नमो-नमो भी गूंजता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय से अब तक यह सिलसिला जारी है। विहिप नेता की प्रतिज्ञा है कि उनकी यह पूजा मोदी के यहां आने के बाद यज्ञ, भंडारे के साथ खत्म होगी।
विज्ञापन


कौशाम्बी के सरायअकिल क्षेत्र का गांव है भगवानपुर बहुगरा। यहां के रहने वाले विहिप नेता बृजेंद्र नारायण मिश्र भगवानपुरी मोदी को भगवान की तरह चाहते हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने पर उन्होंने घर में एक मूर्तिकार धनराज को बुलाकर 12 हजार रुपये की लागत से नरेंद्र मोदी की कच्ची मिट्टी की मूर्ति बनवाई। 21 जनवरी 2014 को मंदिर में शिवलिंग के बगल यह मूर्ति उन्होंने रखकर शिव से उनके प्रधानमंत्री बनने की मन्नत मांगी। साथ ही मन्नत पूरी होने के लिए मंदिर में अनुष्ठान शुरू कराया। मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद 26 मई को इस अनुष्ठान का उन्होंने समापन कराया था। अनुष्ठान समाप्त होने के बाद भी मंदिर से उन्होंने मूर्ति नहीं हटाई। बल्कि, भगवान शिव की पूजा के बाद वे मोदी की भी रोजाना आरती उतारने लगे।
विज्ञापन


विहिप नेता ने बताया कि अब वे शिवलिंग के सामने बैठकर रोजाना मोदी के दीर्घायु होने की कामना के लिए महामृत्युंजय का जाप करते हैं। बताया कि उनका यह जाप तब तक चलता रहेगा, जब तक प्रधानमंत्री मोदी उनके गांव नहीं आते हैं। कहा कि मोदी के हाथ इस मंदिर में शिव की पूजा कराकर हवन और भंडारे के आयोजन के बाद ही उनका यह अनुष्ठान समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed