फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants shot the young man, admitted

Kaushambi News: घर के बरामदे में सो रहे युवक को गोली मारकर लूटपाट

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot the young man, admitted
करारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र फरीदनपुर गांव में सोमवार देर रात बरामदे में सो रहे युवक के गले से बदमाश सोने की चेन निकाल रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फरीदनपुर गांव के संजय पाल के मुताबिक सोमवार की रात वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। देर रात चार बदमाश उसके पास पहुंचे और सोने की जंजीर गले से उतारने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके सीने के दाहिने तरफ लगी। फायर की आवाज सुन परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश भाग चुके थे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि बदमाश संजय के पास से दो मोबाइल, विदेशी टार्च और जंजीर उठा ले गए हैं। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष गिरजा शंकर यादव का कहना है गन शॉट के निशान नहीं मिले हैं। युवक का इलाज हो रहा है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed